V3 Q8: सूक्ष्म विचारों/सुझावों की शक्ति Maximum 30 Sentences
आप भव्य हैं, क्योंकि उस दिव्य शक्ति ने सब को भव्य बनाया है.
आपको मेरा नमस्कार.
मन की ज़मीन पर बबूल के बीज बोओगे तो बबूल उगेगा इसलिए हमें अच्छे विचारों के बीज का रोपण करना चाहिए.
हमनें डर आदि निगेटिव बीज बोये हैं और हमने एंक्ज़ाइटी, अनिद्रा, डिप्रेसन आदि पेड़ पाये हैं.
अब हम मन की ज़मीन पर अच्छे विचारों का रोपण करेंगें.
सुब्ह सबसे पहले यह घोषणा करना चाहिए कि हम भव्य है और इस बात पर कम से कम दो मिनट चिंतन करना चाहिए.
भोजन करने से पूर्व यह विचार लेना चाहिए कि हम प्रसाद ले रहे हैं और इस बात पर कम से कम दो मिनट चिंतन करना चाहिए.
मन में जब भी निराशा/डर आदि आयें तो तत्क्षण यह विचार लेना चाहिए कि एक डर/निराशा ही हारने के लिये पर्याप्त होती है और इस बात पर कम से कम दो मिनट चिंतन करना चाहिए.
रात को सोते समय यह विचार लेना चाहिए कि हम भव्य है और इस बात पर कम से कम दो मिनट चिंतन करना चाहिए.
इस तरह के कस्टम सुझाव आप स्वयं भी बना सकते हैं.
उम्मीद है कि आप अपनी भव्यता का सुखद एहसास कर रहे होंगे.
भव्य जीव आपको पुनः नमस्कार.
Comments
Post a Comment